अध्याय 27 सच का सामना

अक्सर छोड़ने के तीन हफ्तों के अंदर, ex-users को वो पल आता है जब दिमाग की बत्ती जल जाती है। अचानक आसमान और भी चमकीला लगने लगता है और ये वही पल होता है जब brainwashing पूरी तरह खत्म हो जाती है। अब तुम खुद को ये नहीं समझाते कि “मुझे porn नहीं देखना है”, बल्कि अचानक महसूस होता है कि आखिरी जंजीर भी टूट गयी है और अब पूरी जिंदगी बिना porn के जी सकते हो। यहीं से तुम दूसरे users को तरस की नजर से देखने लगते हो।

Willpower से छोड़ने वालों को ये सच का पल नहीं मिलता क्योंकि हालांकि वो ex-user बनकर खुश होते हैं, पर उनके दिमाग में ये बैठा रहता है कि वो कुछ खो रहे हैं। जितनी गहरी लत थी, ये पल उतना ही जबरदस्त होता है, और ये feeling जिंदगी भर रहती है। जिंदगी में बहुत खुशियां हैं, पर उनका असली एहसास दोबारा नहीं ला सकते। लेकिन porn से आजादी की खुशी अलग है - अगर कभी mood down हो और boost चाहिए हो, तो बस याद करो कि इस बकवास लत से छूटकर कितना मस्त लगता है। बहुत लोग इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी घटनाओं में गिनते हैं। ज्यादातर केस में ये पल तीन हफ्ते नहीं, बल्कि कुछ ही दिनों में आ जाता है।

मेरे case में तो ये पल मेरे आखिरी site visit से पहले ही आ गया। मुझे पक्का यकीन है कि बहुत से readers यहां, chapter खत्म करने से पहले ही कहेंगे कि “बस करो यार, और कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। मुझे एकदम clear दिख रहा है, मैं जानता हूं मुझे अब कभी porn की जरूरत नहीं पड़ेगी।” Feedback से पता चला है कि ये अक्सर होता है। और सही मायने में, अगर तुम सारी instructions follow करो और psychology को पूरी तरह समझ लो, तो ये तुम्हारे साथ भी होना चाहिए।

हालांकि ये कहा जाता है कि physical withdrawal जाने में करीब पांच दिन लगते हैं, और एक ex-user को पूरी तरह free होने में तीन हफ्ते लगते हैं, पर इस timeline से दो पंगे खड़े हो सकते हैं। पहला ये कि लोगों के दिमाग में ये बैठ जाता है कि उन्हें पांच दिन से तीन हफ्ते तक torchure झेलना पड़ेगा। दूसरा ये कि ex-user सोचने लगता है “अगर मैं पांच दिन या तीन हफ्ते survive कर लूं, तो उसके बाद मुझे कोई जबरदस्त kick मिलेगी।”

लेकिन हो सकता है कि पांच दिन या तीन हफ्ते मस्त जाएं और फिर अचानक कुछ बुरे दिन आ जाएं जो हर किसी की life में आते हैं - जिनका addiction से कोई लेना-देना नहीं है, बस जिंदगी के दूसरे झमेलों की वजह से होते हैं। तब वो ex-user जो सच के पल का इंतजार कर रहा था, depression में चला जाता है। इससे उसका सारा confidence चौपट हो सकता है। इसी तरह, अगर कोई timeline ही न हो, तो ex-user पूरी जिंदगी किसी ऐसी चीज का इंतजार करता रहेगा जो आनी ही नहीं है। willpower से छोड़ने वाले ज्यादातर लोगों के साथ यही होता है।

लोग अक्सर पूछते हैं कि ये पांच दिन और तीन हफ्ते का चक्कर क्या है। क्या ये बस हवा में तीर मारे हैं? नहीं, ये कोई पक्की dates तो नहीं हैं, पर सालों के feedback से ये pattern दिखा है। छोड़ने के पांच दिन बाद ex-user के दिमाग में addiction पहला नंबर छोड़ देता है। ज्यादातर ex-users को इसी time के आस-पास सच-का-सामना होता है, खासकर stressful या social situation में जिनको पहले वो site visit के बिना handle नहीं कर पाते थे या enjoy नहीं कर पाते थे। अचानक तुम्हें एहसास होता है कि न सिर्फ तुम इसे enjoy कर रहे हो या handle कर रहे हो, बल्कि porn का ख्याल तुम्हारे दिमाग में आया ही नहीं। उसके बाद से आम तौर पर सब एकदम मक्खन है। तभी तुम्हें पता चलता है कि तुम free हो गए हो।

मैंने और बहुत सारे लोगों ने willpower से छोड़ने की कोशिश में देखा है कि तीन हफ्ते का time सबसे critical होता है - ज्यादातर serious कोशिशें इसी time पे fail होती हैं। आम तौर पे होता क्या है - तीन हफ्ते के बाद तुम्हें लगता है कि porn देखने की इच्छा खत्म हो गई है। फिर तुम इसे prove करने के लिए browser खोल के अपने online कोठे में झांक लेते हो। अजीब सा लगता है, और लगता है कि हां, अब छूट गई लत। लेकिन इस चक्कर में तुम DeltaFosB वाली slide को फिर से चिकना कर देते हो क्योंकि dopamine की नई dose मिल जाती है - जिसके लिए तुम्हारी body पिछले तीन हफ्ते से तड़प रही थी। जैसे ही sessio खत्म होता है, dopamine कम होने लगता है। और फिर वो छोटा शैतान तुमसे कहता है, “ये तो कुछ भी नहीं है, तुझे और चाहिए।”

तुम तुरंत वापस नहीं जाते क्योंकि फिर से लत नहीं लगाना चाहते, इसलिए कुछ time gap रखते हो। अगली बार जब temptation आता है तो खुद को बोलते हो “अरे पिछली बार तो कुछ नहीं हुआ, एक और देख लेने में क्या हर्ज है।” और बस, तुम फिर से उस फिसलन भरी slide पे चले जाते हो। असली बात ये है कि सच्चाई के पल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बस ये समझो कि जैसे ही browser बंद किया, game over। तुमने अपने छोटे शैतान की oxygen काट दी। दुनिया की कोई ताकत तुम्हें free होने से नहीं रोक सकती, बस तुम खुद रोते-धोते मत रहो या सच्चाई के पल का इंतजार मत करो। जाओ और life enjoy करो; शुरू से ही चीज़ों को handle करो। वो सच्चाई का पल अपने आप आ जाएगा।