अध्याय 15 YouTube / Twitch / Instagram वाला User
इस type के user को casual users के साथ group किया जाना चाहिए, लेकिन इसके effects इतने dangerous हैं की इस पर अलग से बात करनी ज़रूरी है। ये self-control को completely खत्म कर देता है, जैसे एक NoFap forum user का तो रिश्ता ही टूटने वाला था:
“मेरा porn छोड़ने की एक failed कोशिश में तीसरा weeks था। attempt इसलिए शुरू किया था क्योंकि wife परेशान थी मेरे unreliable erections और lack of interest से। मैंने उसे बताया था की ये उसकी वजह से नहीं है, बस job pressure चल रहा है। वो बोली,”मैं जानती हूं तुम पहले भी work pressure handle कर चुके हो, लेकिन सोचो अगर तुम मेरी जगह होते और देखना पड़ता कि कैसे कोई तुमहारा प्यारा, धीरे-धीरे खुद को बर्बाद कर रहा है?” ये बात मेरे दिल को छू गई, इसलिए छोड़ने की कोशिश की। वो जानती है मैं affair नहीं कर रहा, पर ये तो उससे भी ज्यादा बुरा है। तीन हफ्ते बाद एक दिन एक पुराने दोस्त से झगड़ा हो गया और उस दिन attempt भी टूट गया। सालों बाद पता चला कि मेरे दिमाग ने जान-बूझकर वो झगड़ा create किया था। उस time तो लगा मैं सही हूं, लेकिन अजीब बात है - इस दोस्त से न पहले कभी झगड़ा हुआ था, न फिर कभी हुआ। साफ था, छोटे शैतान का game था।“
“खैर, मुझे एक बहाना मिल गया था। मुझे किसी भी तरह release चाहिए था। Wife का mood नहीं था तो मैंने सोचा ‘मेरा हक बनता है’, और खुद को convince किया कि अगर मैं porn sites से दूर रहूं और सिर्फ YouTube videos देखूं तो कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन रात को wife का mood change हो गया और उसे intimacy चाहिए थी। मैं थका हुआ था और ‘power’ भी नहीं थी तो सिर दर्द का बहाना बना दिया। सोच भी नहीं सकता कि wife को कितनी disappointment होगी। फिर धीरे-धीरे मैं पुरानी habits पे वापस आ गया, और YouTube मेरी नई destination बन गई। उस time मुझे अच्छा लग रहा था, सोचा कम से कम consumption तो कम हो रहा है। आखिर में wife ने बोल ही दीया कि मैं अभी भी bed में उसे ignore कर रहा हूं। मुझे realize नहीं हुआ था, लेकिन उसने याद दिलाया कि कैसे मैं झगड़ा करके घर से निकल जाता था। कभी छोटी सी चीज़ खरीदने में दो घंटे लगा देता, कभी मोच का बहाना बना देता। मैंने wife के साथ romance से बचने के लिए कितने weak excuses बनाए, क्योंकि जब online satisfaction guaranteed हो तो real effort और भी मुश्किल लगता है।”
YouTube user के साथ सबसे बड़ा problem ये है कि उनके mind में ये गलत idea और मजबूत होता जाता है कि उन्हें कुछ miss हो रहा है। साथ ही साथ self-respect भी खत्म होती जाती है; एक ईमानदार इंसान भी अपनों से झूठ बोलने लगता है। शायद तुम्हारे साथ भी ये हो चुका होगा, या किसी form में अभी भी हो रहा है।
Twitch, Instagram, TikTok, Twitter (और बाकी social media) का main problem है की लोग इन्हें substitute के तौर पर use करने लगते हैं। नई-नई चीज़ें देखने की लत की वजह से खुद को convince कर लेते हैं की ये safe sites हैं। एक बात समझ लो - नशा content देखने में नहीं, उसे search करने में होता है, और छोते शेतान को फर्क नहीं पड़ता की fix कहां से मिल रहा है। Users के लिए, उनकी online feeds में मिलने वाली ‘soft’ content withdrawal की बेचैनी को थोड़ी देर के लिए दूर कर देती है, जिससे वो addiction में फंसे रहते हैं और अगले session का wait करते रहते हैं।
हां, वो model image/video में beautiful तो है, और अगर real life में साथ होता/होती तो pleasure दे सकती थी, लेकिन वो image नहीं दे सकती… क्योंकि वो real नहीं है। आपका दिमाग उस बैल की तरह बेवकूफ़ बना जाता है जो लाल कपड़े को देखकर भागता है। कोई सोच सकता है कि वो सिर्फ images देख लेगा, बिना masturbate किए। लेकिन याद रखिए कि आपका दिमाग नई-नई चीज़ों का addicted है, और addiction को फर्क नहीं पड़ता कि fix कहां से मिल रहा है। यही वो trap है।
आपने Columbo नाम की TV series देखी होगी। हर episode एक ही theme होता है। Villain कोई rich और respected businessman होगा। उसे पूरा यकीन होता है कि उसने एक perfect murder किया है। और जब वो देखता है कि case की investigation एक simple से दिखने वाला Detective Columbo कर रहा है, तो उसका confidence बढ़ जाता है कि वो कभी पकड़ा नहीं जाएगा।
Columbo का एक irritating style होता है। वो suspect को clear बता कर interrogation खत्म करता है और दरवाजा बंद कर देता है। लेकिन murderer के चेहरे से मुस्कान गायब भी नहीं होती कि Columbo कहता है, “बस एक last बात explain करदो…” Suspect हकलाने लगता है, और उसी पल से उसे पता चल जाता है कि Columbo धीरे-धीरे उसे तोड़ देगा। चाहे crime कितना भी बड़ा क्यों न हो, उस point के बाद audience की sympathy murderer के साथ होती है।
ये सब कुछ ऐसे चलता है - एक तो वो tension जब तुम लक्ष्मण रेखा नहीं cross कर सकते, हालांकि दिमाग कहता है ‘मेरा हक है’। और फिर जब कर लो तो सोचते हो कि मज़ा कहां था। एक डर की कहीं limit cross न हो जाए, control न खो दें, और फिर bed में जाने से भी डर लगता है कि कहीं partner को sex न चाहिए हो। ‘Safe’ YouTube videos अब satisfaction नहीं देंगी क्योंकि brain को अब वो kick नहीं मिलती, कुछ नया नही बच देखने को, और तुम जानते हैं कि जल्द ही तुम अपने पसंदीदा online कोठे पर वापस जाओगे। और फिर शर्म की बात तब होगी जब ये actually हो जाता है, और तुम फिर से non-stop देखने लग जाते हैं।
वाह भाई वाह, PMO करने वालों की लाइफ!