अध्याय 18 क्या मैं मज़े miss करुंगा?
बिल्कुल भी नहीं! जब वो छोटा porn वाला शैतान मर जाएगा, जब तुम्हारी body dopamine के लिए crave नहीं करेगी, और दिमाग में बने porn के water slides धीरे-धीरे fade होने लगेंगे, तब सारा brainwashing गायब हो जाएगा। तुम ना सिर्फ physically और mentally ज्यादा fit हो जाओगे life की tensions handle करने को, अच्छे पलों का मज़ा भी double हो जाएगा।
बस एक ही खतरा है — उन लोगों का influence जो अभी भी sex को अपना सहारा और pleasure समझते हैं। हम अक्सर सोचते हैं कि ‘दूसरों की life कितनी मस्त है’ - ये normal बात है। लेकिन porn के मामले में - जहां नुकसान इतने ज्यादा हैं और फायदे बिल्कुल झूठे हैं - एक ex-user उन लोगों से jealous क्यों होता है जो sex और porn को अपना सहारा मानते हैं?
बचपन से जो brainwashing हुई है, उसकी वजह से इस trap में फंसना समझ में आता है। लेकिन सवाल ये है - जब हमें पता चल जाता है कि porn एक बेवकूफी है, और हम इसे छोड़ भी देते हैं - तो फिर वापस उसी trap में क्यों चले जाते हैं? ये society का brainwashing है जो porn को normal sex से जोड़ देता है। Ex-user को एक बेचेनी होती है! Single होने की anxiety (जो कि कोई crime नहीं है) उन्हें फिर से उस water slide पर चढ़ने के लिए मजबूर करती है। ये बड़ी अजीब बात है, खासकर अगर इस point को देखें: दुनिया का हर non-user खुश है कि वो user नहीं है, और हर user, अपने addicted और brainwashed दिमाग के साथ भी, जो enjoyment और relaxation का झूठा सपना देखता है, चाहता है काश वो इस चक्कर में कभी पड़ा ही ना होता। तो फिर कुछ ex-users दूसरों से jealous क्यों होते हैं?
‘बस एक बार देख लेता हूं।’ याद रखो, बस एक बार देखना एक भ्रम है। किसी एक incident को देखना बंद करो और porn user के perspective से सोचो। तुम्हें लग रहा होगा कि वो मज़े कर रहे हैं, पर वो खुद से खुश नहीं हैं, वो तुमसे jealous हैं। काश तुम किसी user को clinically observe कर पाते, तो ये तुम्हें छुटकारा पाने में सबसे ज्यादा help करता। देखो कैसे users उतावले होकर जल्दी-जल्दी tabs और windows खोलते हैं? Important scenes को fast forward करते हैं, clips से बोर होकर अलग-अलग genres में जाते हैं, नई clips और categories ढूंढते हैं, shock value और anxiety ढूंढते हैं। खास तौर पर ध्यान दो कि ये सब automatic हो रहा है। वो enjoy नहीं कर रहे हैं, बस बिना porn के enjoy नहीं कर पा रहे हैं। अगली सुबह, कमज़ोर willpower के साथ उठेंगे, energy खोई हुई होगी, आंखें थकी हुई होंगी, और फिर भी पहली tension आते ही वापस इसी trap में फंस जाएंगे। उनकी पूरी life गंदगी में, खराब mental health में, और टूटे हुए confidence के साथ जाएगी - एक lifetime अपने आप को बर्बाद करने में, दिमाग में काले साए के साथ। किस मकसद के लिए? इस झूठे ख्याल के लिए कि ये उनका ‘हक’ है और इससे pleasure मिलता है?
दूसरी वजह क्यों कुछ ex-users को उन्हें ऐसा लगता है कि porn user कुछ कर रहा है - जैसे self-pleasure - और non-user कुछ नहीं कर रहा, तो उन्हें लगता है कि वो कुछ miss कर रहे हैं। अपने दिमाग में clear कर लो, non-user कुछ नहीं खो रहा है, बल्कि वो बेचारा addict इन चीज़ों से वंचित हो रहा है:
सेहत
ताकत
Confidence
मन की शांति
हिम्मत
सुकून
आज़ादी
Self-respect
यार दूसरे porn users को देख के जलने की आदत छोड़ दो और उनकी असलियत देखो - किस बुरे हाल में हैं बेचारे। मैं खुद भी ऐसा ही था, और बहुत बुरी condition में था। तभी तो तुम ये book पढ़ रहे हो, न कि वो लोग जो सच्चाई से भाग रहे हैं और खुद को बेवकूफ बना रहे हैं।
तुम कभी किसी heroin addict को देख के तो नहीं सोचते ना कि “यार इसकी life तो मस्त है”। और हर नशे की तरह, ये भी कभी better नहीं होगा। हर साल और गंदा होता जाएगा scene - अगर आज तुम्हें user होना खराब लगता है, तो कल तो और भी ज्यादा खराब लगेगा। Users से जलो मत, उन पर दया करो। मेरी एक बात दिमाग में रख लो: उन बेचारों को तुम्हारी हमदर्दी की जरूरत है!