अध्याय 8 Time बचाना

देखो क्या होता है - जब users छोड़ने की सोचते हैं, तो बोलते हैं health के लिए, religion के लिए, या partner की वजह से। पर इस नशे की सबसे बड़ी brainwashing है इसकी गुलामी। इंसान ने दुनिया के कई हिस्सों में गुलामी खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ी - फिर भी user अपनी ही बनाई गुलामी में जिंदगी बर्बाद करता है। मजे की बात ये है कि जब porn देख रहे होते हैं, तब भी दिल में सोचते हैं काश हम इसके आदी न होते। पर जब इसे कम करने की ‘कोशिश’ करते हैं या कोई रोक लगती है, तभी ये सबसे ज़्यादा जरूरी लगने लगती है।

porn छोड़ना मुश्किल इसलिए लगता है क्योंकि हमारा brainwash हो चुका होता है। जितनी जल्दी इस brainwash को clear करोगे, उतनी आसानी से इससे छुटकारा पाओगे। Regular users, खास कर young या single लोग, जिन्हें occasional hook-up मिलता है, वो मानते ही नहीं कि पोर्न से कोई नुकसान होता है (बजैसे erectile dysfunction, दिमाग की कमजोरी वगैरह)। उनके दिमाग में कोई कशमकश भी नहीं होती। । उनके दिमाग में कोई कशमकश भी नहीं होती। क्यों? क्योंकि उन्हें अपने body का feedback नहीं मिल पाता - या तो young होने की वजह से, या फिर इतना कम sex होता है कि कोई pattern समझ में नहीं आता।

Young लोगों को समझाने का सबसे सही तरीका है time की बात करना। बोलो “यार, हैरान हूं कि तुम्हें अपनी life का इतना time waste करने में कोई tension नहीं है?” आम तौर पर उनकी आंखें खुल जाती हैं। Health के नुकसान या लोग क्या कहेंगे - इन बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन टाइम की बात आते ही… “कोई नहीं यार, इतना time तो निकाल ही सकता हूं। हफ्ते के x घंटे क्या बड़ी बात है, और वैसे भी life का यही एक मजा है।”

“यार मुझे समझ नहीं आता तुम्हें फिक्र क्यों नहीं है। चलो मान लो रोज का सिर्फ आधा घंटा, जिसमें dopamine की वजह से होने वाली थकान भी शामिल है - यानी हर पंद्रह दिन में एक पूरा दिन। और हम जानते हैं कि आधा घंटा तो बहुत कम बोल रहे हैं। कभी हिसाब लगाया है पूरी जिंदगी का? और कर क्या रहे हो इस टाइम में? Real relationships बना रहे हो? और ये मत सोचो कि तुम्हारी favorite porn star को तुमसे कोई लेना-देना है, चाहे तुम उनकी videos पर कितनी ही जिंदगी क्यों न बर्बाद कर दो - तुम अपनी जिंदगी पानी में बहा रहे हो! तुम अपना टाइम फेंक रहे हो! और सिर्फ टाइम ही नहीं, तुम इस टाइम का इस्तेमाल अपनी सेहत खराब करने में कर रहे हो, अपनी health और confidence को तबाह कर रहे हो, ताकि जिंदगी भर गुलामी, दर्द, pain और चिड़चिड़ेपन से जूझते रहो। पक्का, इस बात की tension तो होती होगी तुम्हें?”

एक चीज़ यहां क्लियर हो जाती है - खास कर young लोगों के केस में - कि उन्होंने कभी सोचा ही नहीं कि ये एक lifetime की लत है। कभी-कभार वो एक हफ्ते का time calculate कर लेते हैं और वो भी डरा देता है। बहुत कम मौकों पर, वो भी सिर्फ जब छोड़ने की सोचते हैं, एक साल का हिसाब लगाते हैं जो डरावना होता है - पर पूरी life का सोचना तो नामुमकिन लगता है। लेकिन क्योंकि argument चल रही होती है तो पक्का user तुरंत कह देता है, “इतना तो afford कर ही सकता हूं, हफ्ते का इतना ही तो है”, बिल्कुल उस बंदे की तरह जो खुद को ही सस्ती LIC policy बेच रहा हो।

अगर तुम्हें job offer मिले जो current salary दे और साथ में हर साल एक महीने की छुट्टी भी दे, तो क्या तुम मना करोगे? कोई भी user एक second में हां कर देगा और exotic locations के लिए holiday deals ढूंढने लगेगा। सबसे बड़ी टेंशन यही होगी कि पूरे महीने की छुट्टी में करेंगे क्या। पर किसी भी पक्के user ने (और याद रखो, ये वो लोग नहीं हैं जो तुम्हारी तरह छोड़ने की planning कर रहे हैं) आज तक इस offer को sincerely consider नहीं लिया। क्यों?

अक्सर इस point पर पक्का user बोल देता है, “अबे पैसों की क्या टेंशन लेनी।” अगर तुम भी ऐसा सोच रहे हो तो खुद से पूछो कि क्यों टेंशन नहीं है? Swiggy और Zomato पर 40 रुपये की discount के लिए आधा घंटा coupon code ढूंढता है, लेकिन अपनी जिंदगी बर्बाद करने में हजारों उड़ाने में कोई दिक्कत नहीं?

लाइफ का हर decision तुम सोच-समझ के लेते हो। फायदा क्या, नुकसान क्या - सब calculate करके। भले ही गलत हो जाए, पर दिमाग लगाकर decision लेते हो। पर जब कोई user porn के फायदे-नुकसान का हिसाब लगाता है, तो दस में से दस बार जवाब यही आता है - “बंद कर दे भाई! कितना गधा बन रहा है” फिर भी users देखते क्यों हैं? क्योंकि उनकी मर्जी या choice नहीं है, वो रोक ही नहीं पाते। उन्हें मजबूरी में देखना पड़ता है, इसलिए खुद को झूठे सपने दिखाते रहते हैं, और ऐसे बर्ताव करते हैं जैसे कुछ problem ही नहीं है।

Regular users को याद रखना चाहिए कि ये situation और भी खराब होने वाली है। हर दिन नई research आ रही है और लोग porm के side effects पे खुलकर बोल रहे हैं। आज तो बस आम लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं, कल से doctor सीधा पूछेगा “porn देखते हो क्या?” अब वो दिन गए जब user अपनी sex life में ‘नाकामी’ को work stress के पीछे छिपा सकता था; अब तुम्हारा partner पूछेगा कि रात को laptop पर क्या कर रहे हो। बेचारा user - जो पहले से ही guilty feel कर रहा है - तब चाहेगा कि कहीं मुंह छिपाने को जगह मिल जाए।

मजे की बात देखो - लोग body बनाने और six-pack लाने के लिए gym में लाखों उड़ा देते हैं, personal trainer रख लेते हैं (और जब कुछ नहीं होता तो बहुत लोग हताश होकर testosterone वाली दवाइयां लेने लगते हैं, जिनके खतरनाक side effects हैं), और इन्हीं लोगों में से कई को सिर्फ एक चीज़ छोड़ने से फायदा हो सकता है - वो चीज़ दिमाग के natural relaxation system को तबाह कर रही है।

ये इसलिए क्योंकि users brainwashed हैं। अपनी आंखों से पट्टी हटाओ। Internet porn एक chain reaction है और जिंदगी भर की जंजीर है, और अगर इसे नहीं तोड़ा तो जिंदगी भर user बने रहोगे। आगे की जिंदगी में कितना time इस पर waste करोगे। सबका हिसाब अलग होगा, पर चलो मान लेते हैं डेढ़ साल के working hours। सोचो कल सुबह तुम्हारे घर के दरवाजे पर डेढ़ साल की salary का lottery का check पड़ा मिले? दिवाली और ईद एक साथ मनाओगे ना? तो फिर अभी से जश्न शुरू कर दो! क्योंकि तुम वो सारा टाइम और एनर्जी बचाने ही वाले हो!

लग रहा है मैं कोई चाल चल रहा हूं? तो तुम अभी भी खुद को बेवकूफ बना रहे हो। जरा सोच - पहली बार भी अगर वो link नहीं खोला होता, तो कितना टाइम बच जाता life का।

जल्द ही तुम अपना last session करने का फैसला लोगे (अभी नहीं करना है, instructions याद रखो!), और फिर इस चक्कर से बाहर रहकर non-user बने रहोगे। Non-user बने रहने के लिए बस दो काम करने हैं - न पोर्न देखना और न ‘एक झलक मार लेता हूं’ के बहाने में फंसना। याद रखो, एक बार फिसले, तो जितनी salary बचाने का सोचा था, सब चला जाएगा।

अगर तुम किसी को porn addiction से निकलने में help कर रहे हो, तो उससे बोलो कि तुम एक बेवकूफ को जानते हो जिसने ऐसे job offer मना कर दिया जिसमें current salary के साथ एक महीने की paid leaves भी मिल रही थी। जब वो पूछे कि वो पागल कौन है, तो बोल दो, “तू!” थोड़ा रूड है, पर कभी-कभी बात घुमा-फिरा के नहीं, कहनी चाहिये।