अध्याय 31 Non-Users के लिए Tips
31.1 अपने porn देखने वाले दोस्तों को ये किताब पढ़वाओ
सबसे पहले, इस किताब को अच्छे से समझो और users की जगह खुद को रखकर देखो। उन्हें ये कहकर किताब पढ़ने के लिए force मत करो कि “तुम अपनी health बर्बाद कर रहे हो” या “आग से खेल रहे हो”। वो ये सब पहले से जानते हैं। Users porn इसलिए नहीं देखते क्योंकि उन्हें मज़ा आता है या वो देखना चाहते हैं। वो ये बस खुद को और दूसरों को बोलते हैं ताकि इज्जत बची रहे। वो इसलिए देखते हैं क्योंकि वो dependent हो चुके हैं, उन्हें लगता है porn relax करता है, इससे confidence मिलता है (pleasure या सहारा), और उन्हें लगता है कि ‘sex’ के बिना लाइफ में मज़ा नहीं आएगा - या ये कहैं उनके version के sex के बिना। अगर तुम किसी user को जबरदस्ती छुड़वाने की कोशिश करोगे, तो वो पिंजरे में बंद जानवर की तरह fell करेगा और उसका online कोठे पे जाने का मन और ज्यादा करेगा। हो सकता है वो छुप-छुप के देखने लगे और उसके दिमाग में porn और भी कीमती हो जाए।
इसकी जगह, दूसरा तरीका अपनाओ। उन्हें ex-users के contact में लाओ (blogs, forums, YBOP, NoFap वगैरह, पर willpower से बचो)। ex-users को बताने दो कि कैसे उन्हें भी लगता था कि वो जिंदगी भर फंसे रहेंगे और अब non-users बनकर ज़िंदगी कितनी बेहतर है। एक बार जब उन्हें लगने लगे कि वो छोड़ सकते हैं, तो उनका दिमाग खुलने लगेगा। फिर उन्हें withdrawal की बेचैनी से बनने वाले भ्रम के बारे में समझाओ। ‘dopamin की kick’ उन्हें boost नहीं दे रही, उल्टा उनका confidence तोड़ रही है और उन्हें चिड़चिड़ा और थका हुआ बना रही है।
अब वो खुद इस किताब को पढ़ने के लिए तैयार होंगे, ये सोचकर कि पन्ने दर पन्ने unreliable arousal, फीकी परफॉरमेंस, PIED (porn से ED), PE वगैरह की कहानियां पढ़नी पड़ेंगी। उन्हें समझाओ कि ये approach एकदम अलग है और बीमारियों का जिक्र तो बहुत कम है।
सीधी बात है - इस किताब के ideas को गुमनामी में मत खोने दो। दोस्तों को बताओ, पर अजीब तरीकों से नहीं। अगर तुम conversation ‘जीतने’ की या debate करने की कोशिश करोगे, तो बस उन्हें और दूर कर दोगे और उनका डर और बढ़ा दोगे।
31.2 क्या मैं अपने partner को बताऊं?
क्या मुझे अपनी बीवी, girlfriend या partner को अपनी इस आदत के बारे में बताना चाहिए? (ताकि वो छोड़ने में मदद कर सकें।) इसमें कई फैक्टर्स हैं।
अगर तुम पहले से ही willpower से fail हो रहे हो और partner को बता चुके हो, तो उन्हें इस नए approach के बारे में बताओ और उनको किताब पढ़कर खुद को एजुकेट करने दो। वो withdrawal के दौरान तुम्हारी मदद और motivate कर सकेंगी और जब छोटा शैतान तुम्हें गिराने की कोशिश करे तो वो तुम्हारा सबसे मजबूत सहारा बन सकती हैं।
अगर तुम्हें अभी-अभी पता चला है कि porn एक trap है और पहले कभी छोड़ने की कोशिश नहीं की, तो पहले खुद EasyPeasy try करो। जैसा पहले बताया, ये एक मज़ेदार experience होना चाहिए। लेकिन अगर मुश्किल लग रही है, तो partner से मदद मांग लो। अपने partner के सामने दिल खोल दो, इससे रिश्ता और मजबूत होगा।
अगर तुम्हें छोड़ने में मज़ा आ रहा है और कोई confussion या दिक्कत नहीं है, तो partner को बताने की खास जरूरत नहीं है। अगर पहले कभी इससे कोई problem नहीं हुई, तो इसे वहीं खत्म होने दो। हां, पर तैयार रहो - हो सकता है तुम्हारा partner सोचे कि तुम इतने बेहतर क्यों दिख रहे हो, feel कर रहे हो, और perform कर रहे हो!
31.3 मेरा partner porn छोड़ रहा है
Porn रिश्तों की एक अजीब तरह से वाट लगा देता है। छोड़ना भले ही एक पल का काम हो, पर recovery में समय लगता है। बहुत से users, लत की वजह से पैदा हुई सोच के चलते, अपना गुस्सा partner और अपनों पर उतारते हैं। कभी झूठ बोलेंगे, कभी manipulate करेंगे, कभी दूसरों को पागल बनाएंगे। हर user ऐसा नहीं करता, पर जैसे-जैसे लत बढ़ती है, ये चीजें common होती जा रही हैं। हो सकता है ये सब porn की लत से शुरू हुआ हो, पर इन आदतों को समझना जरूरी है। अगर ये सब नजर आए, तो sex addiction के specialist से बात करने में शर्म मत करो।
अगर तुम्हारा partner withdrawal period में है, तो मान लो कि वो struggle कर रहा है, चाहे वो कर रहा हो या नहीं। ये कहकर चीजों को छोटा मत दिखाओ कि “छोड़ना तो आसान है”, वो खुद भी ये कर सकते हैं। इसकी जगह उन्हें बताते रहो कि तुम्हें उन पर कितना गर्व है, वो कितने बेहतर दिख रहे हैं, उनके साथ रहना कितना प्यारा लगता है, और वो कितने ज्यादा easy-going हो गए हैं। ये करते रहना खास तौर पर जरूरी है, क्योंकि जब कोई users छोड़ने की कोशिश करता है, तो कोशिश की खुशी और अपनों की तारीफ उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है। और बार-बार, इसलिए तारीफ करते रहो।
क्योंकि वो porn के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, तो तुम्हें लग सकता है कि वो भूल गए हैं और याद नहीं दिलाना चाहिए। पर willpower में आम तौर पर इसका एकदम उल्टा होता है - ex-user को बस यही चीज दिमाग में घूमती रहती है। तो topic छेड़ने और तारीफ करने से डरो मत (वो नहीं चाहते के तुम इस बारे में बात करो तो वो खुद बता देंगे)।
withdrawal के दौरान उन पर से presure हटाने की कोशिश करो, उनकी ज़िंदगी को मजेदार और enjoyable बनाने के तरीके सोचो। ये time उन non-users के लिए भी मुश्किल हो सकता है जिन्हें कभी ये लत नहीं लगी। अगर ग्रुप में कोई एक चिड़चिड़ा हो जाए तो सबकी वाट लग सकती है। तो इसके लिए तैयार रहो - अगर ex-user चिड़चिड़ा feel कर रहा है, तो हो सकता है वो तुम पर भड़क जाए, पर पलटकर जवाब मत दो। इस वक्त उन्हें तुम्हारी तारीफ और support की सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर तुम खुद चिड़चिड़े हो रहे हो, जो समझ में आता है, तो जाहिर मत होने दो।
Addicts जब willpower से छोड़ने की कोशिश करता है तो एक चाल ये चलता है - tantrum दिखाता है, उम्मीद करता है कि partner या दोस्त कहेंगे “तुम्हें ऐसे तड़पते नहीं देख सकते। अरे भाई, ले लो अपना जहर।” इस तरह users की इज्जत भी नहीं जाती, क्योंकि वो ‘हार’ नहीं रहा, उसे ‘आदेश’ मिला है। अगर ex-user ये खेल खेले, तो किसी भी हालत में उसे वापस देखने के लिए encourage मत करो। इसकी जगह कहो, “अगर porn तुम्हारा ये हाल करता है, तो अच्छा है जल्द ही तुम free हो जाओगे। कितनी हिम्मत की तुमने इसे छोड़ने की।”
याद रखो, recovery के सफर में दो लोग होते हैं। जब तुम्हारा पार्टनर porn छोड़ रहा हो, तो तुम्हारा अपना support network, self-care रूटीन और boundaries होना जरूरी है। ये process रातों-रात नहीं होता, इसमें trust, communication और accountability चाहिए। Journal लिखना, अपने passion develop करना और सबसे जरूरी, therepy - ये सब इस process में मदद करते हैं।
31.4 वापस से फंसजाना (relapse)
इस section का होना ही उन लोगों के लिए warning है जो trap से निकल रहे हैं। मैं खुद तो कभी relapse नहीं हुआ, पर मैं community members के अनुभव और cognitive behavioural therapy के tools से समझाऊंगा।
सबसे पहले, इसे ‘relapse’ कहना गलत है। हुआ क्या है - तुमने एक slip की है और छोटे शैतान को जगा दीया है, जिसने फिर से बड़े brainwashing शैतान को जगा दिया। जो slip करते हैं, वो अक्सर ये बेतुकी बातें सोचने लगते हैं:
- “मैं कभी freee नहीं हो पाऊंगा” - सब कुछ बर्बाद समझ लेना
- “मुझे हर दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए, पढ़ना चाहिए, प्रोडक्टिव होना चाहिए” (यानी - खुद को चाबुक मारना)
- “आज मैंने PMO कर लिया, तो अब क्या फायदा इतनी किताबें और forums पढ़ने का… मेरा goal तो M भी न करने का था, पर देखो - मैं कितना failure हूं - relapse कर गया।” - Frustration झेलने की सीमा कम होना
- “मेरे दोस्त/forum के लोग/दूसरे इतने दिनों से no PMO कर रहे हैं, पर मैं नहीं कर पा रहा, मैं बेकार हूं। कल अच्छा लगा क्योंकि पढ़ाई की और productive था, पर आज नहीं… मैं down जा रहा हूं।” - खुद की दूसरों से तुलना
- “मेरे दिमाग में sexual बातें नहीं आने चाहिए” - खुद, parents या समाज ने sex को लेकर कड़े विचार डाल दिए हैं। खुद से पूछो - क्या खुद को कोसने से तुम्हारे goals पूरे होंगे? और अगर हो भी रहे हैं, तो क्या इस सफर में मज़ा आ रहा है?
हर user का brainwashing अलग-अलग चीज़ों से होता है। तुम खुद को सबसे अच्छे से जानते हो, पर ये साफ है कि instruction follow नहीं ककर पाये। तुमने porn में value देखा, पर कैसे?
एक बात जो लोग अक्सर भूल जाते हैं - brainwashing को सही होने में समय लगता है। इससे चीज़ें मुश्किल नहीं होतीं, पर हर industry sex का इस्तेमाल करती है, और brainwashing का सामना करना एक conscious process है (कम से कम शुरू में), तो इस किताब के सबक को पूरी तरह पक्का करने में समय लग सकता है। इसीलिए बार-बार पढ़ने की सलाह है (जिन chapters में दिक्कत हो, वहीं से शुरू करो), ज्यादा समय नहीं लगेगा।
धार्मिक users के साथ एक अजीब सी बात होती है - वो चाहते हैं कि थोड़ा दर्द हो, जैसे प्रायश्चित कर रहे हों। उन्हें छोड़ना इतना आसान लगता है कि फिर इस बात पर guilt feel करते हैं। पर खुद को torture करके मुश्किल क्यों बनाना? छोटा शैतान बड़ा चालाक होता है।
छोटे शैतान को खुदका हिस्सा मत समझो - ये तो porn वालों ने तुम्हारे दिमाग में घुसा दिया है। ऐसे सोचो जैसे स्कूल के प्लेग्राउंड में कोई बदमाश बच्चा दादागिरी दिखा रहा हो। दादागिरी करने वाले को क्या कहोगे? उसकी हां में हां मिलाओगे तो वो और चढ़ेगा। कुछ लोग छोड़ने के बाद भी इस दादा को खुश करते रहते हैं, जिससे उनका brainwashing और बढ़ता है, पर trap के बारे में उनकी समझ नहीं बदलती। तो उठो, समझो कहां चूक हुई, और आजादी का मजा लो!
तुम वो urge नहीं हो। mindfull meditation यानी अपने विचारों को बस नोटिस करना। इससे दिमाग की असली nature समझ में आती है। रोज थोड़ी meditation करो, चाहे तुम religious हो या नहीं। देखो, न तो खुद से लड़ सकते हो, न उस छोटे शैतान से। बस खुद से और इस पूरे सफर से बिना किसी शर्त के प्यार करो।
पर अपने दिमाग से failure का ख्याल निकाल दो। गुलिआको की किताब “Meditations of a Porn Addict” से एक मजेदार हिस्सा देखो (किताब के end में resources section में link दिया है):
क्योंकि porn से zero फायदा है, ये सिर्फ नुकसान करती है, और ऐसी चीज करने की इच्छा एकदम बेवकूफी है, तो मैं इसकी तुलना bleach पीने से करता हूं। ये देखो:
Bleach न पीने का मुश्किल सफर।.
नमस्ते! हम हैं NoBleach और हम rebooting challenge करवाते हैं जिसमें भाग लेने वाले (“Bleachstronauts”) कुछ समय के लिए bleach पीना छोड़ देते हैं। चाहे तुम्हारा goal mothly challenge में self-control test करना हो, या फिर ज्यादा bleach पीना तुम्हारी ज़िंदगी में मसला बन गया हो और तुम लंबे समय के लिए छोड़ना चाहते हो, तुम्हें यहां एक supporting community और ढेर सारे साधन मिलेंगे।
- “कभी-कभार मैं सोचता हूं एक-आध गिलास पी ही लूं। मझे पता है ‘बस एक घूंट’ वाला चक्कर झूठा है, पर एक गिलास से क्या फर्क पड़ेगा। इतने दिन clean रहा, वो तो गए नहीं ना।”
- “मुझे bleach छोड़ने में कोई problem नहीं है, पर कभी-कभी सड़क पे चलते हुए किसी को पानी पीते देखता हूं, गिलास में, और मैं imagine करने लगता हूं कि गिलास में bleach है। फिर craving होती है और खुद से बहस करने के बाद कि करूं या न करूं, रात को हार मान लेता हूं और एक गिलास पी लेता हूं।”
- “बात ये है भाई, जब kitchen में अकेला होता हूं तो वो बोतल दिखने लगती है। कभी-कभी tempt होकर cabinet खोल लेता हूं, एक बार सूंघ लेता हूं और… बस, फिर वही पुरानी कहानी। कितनी कोशिश करता हूं रुकने की, पर पता नही कभी छूट पाएगी या नहीं।”
- “भाई bleach छोड़ना नामुमकिन है, मेरा मतलब है, मेरे पास हमेशा… तुम समझे ना? मैं कैसे रुकूं जब हर चीज मुझे याद दिलाती है कि मैं… तुम जानते हो।”
- “यार कितना मस्त चल रहा था, पूरे 19 दिन clean। कोई नहीं, fail होकर सीखा तो - अब market में उस cleaning product के section में नहीं जाऊंगा। अगली बार पक्का एक महीना निकाल लूंगा! Streak reset कर रहा हूं। मेरे लीये दुआ करना!”
अगर urge हो रही है तो tension मत लो भाई! याद करो hackbook में क्या लिखा है:
“Bleach छोड़ना इसलिए मुश्किल लगता है क्योंकि हमें डर लगता है कि कोई मज़ा या सहारा चला जयेगा। डर लगता है कि मज़ेदार पल अब पहले जैसे नहीं होंगे। डर लगता है कि तनाव handle नहीं कर पाएंगे। दरअसल ये सब brainwashing की वजह से है, जिसने हमें यकीन दिला दिया है कि bleach हर इंसान के लिए जरूरी है। और तो और, हमें लगने लगा है कि इसमें कुछ ऐसा है जो हमें चाहिए, और अगर छोड़ देंगे तो खुद को कुछ खास चीज से रोक रहे होंगे और एक खालीपन बन जाएगा। एक बात दिमाग में बिठा लो: bleach खालीपन को भरता नहीं है, बनाता है!”
और मैं कहता हूं: “सोचो तुम्हें पांच मिनट तक एक bleach से भरा गिलास देखने पर मजबूर किया जाए। याद करो वो bland या smell जो तुम्हें कभी इतनी पसंद थी। साथ में कोई आवाज़ हो, या कुछ खास पल याद आएं। वो bleach वहां है और तुम आंखें नहीं बंद कर सकते, न ही नजरें हटा सकते हो, क्योंकि ये bleach तुम्हारे दिमाग में है, एक यादें जो तुम्हारे अंदर बस गई हैं।
कैसा फील हो रहा है? Craving हो रही है? जीभ पर कुछ feel हो रहा है या सांस में कोई फर्क आ रहा है? जो याद आ रहा है उसके बारे में क्या सोच रहे हो? इन feelings को पहचानो। Bleach इन्हें धुंधला करना चाहती है, confuse करना चाहती है और तुम्हारा ध्यान सिर्फ उस चीज पर दिलाना चाहती है जो तुम्हें फंसाना चाहती है।”
देखो भाई, मैं तुम्हारी feelings को हल्के में नहीं ले रहा, या ये नहीं कह रहा कि “हाहा मैं smart तुम बेवकूफ”। बस तुम्हें एक नया नजरिया दे रहा हूं ताकि तुम समझो कि इस addiction से निकलना कितना आसान है (और हमेशा रहेगा)। porn देखना कोई on/off button नहीं है कि तुम कहो “अरे मैं situation X में हूं, तो चलो porn देख लेता हूं”। ये सब fantasies है! झूठ है! कितनी बार तुम खुद को एक गिलास bleach पीने की इजाजत देते हो? कभी नहीं? क्यों? क्योंकि ये एक खतरनाक चीज है, बस इसलिए! जब तक तुम ये नहीं समझोगे कि PMO खुद के साथ कितनी खतरनाक हरकत है, तब तक इस addiction से कैसे निकलोगे?
31.5 MO (masturbation, orgasm) का क्या??
लोग सदीयों से masturbate रहे हैं, कोई problem नहीं हुई। साफ बात है - प्रॉब्लम porn है।
पर हां, MO की भी लत लग सकती है, बिल्कुल porn की तरह। जैसे ‘orgasm-चाहिए-बस’ वाली सोच, दिमाग में चीजों को बढ़ा-चढ़ा के सोचना, body को जबरदस्ती sex के लिए force करना, या फिर सिर्फ मज़े के लिए करना।
बहुत chances हैं कि तुम्हारे दिमाग में porn और masturbation एक साथ जुड़ गए हैं। बहुत से users porn से जुड़ी fantasies में masturbate हुए फिर से trap में फंस जाते हैं। जैसे-जैसे तुम्हारा दिमाग सही होगा, ये brainwashing धीरे-धीरे कम होगा, पर अभी कुछ समय के लिए MO से break लेना best रहेगा। इस process को fast करने के लिए real sex की तरफ बढ़ो।
ये कोई हिदायत नहीं है, पर इस बारे में सोचना जरुर: semen retain करने के बहुत फायदे बताए जाते हैं - focus और ताकत बढ़ती है, ‘दिमाग का धुंधलापन’ खत्म होता है, confidence बढ़ता है, और भी कई फायदे हैं। Personal experience से कहूं तो फर्क साफ दिखता है, बस इस extra energy को सही दिशा में लगाना जरूरी है।
बिना कोई सख्त scientific proof के, कुछ theories लगाएं तो फायदे कई कारणों से हो सकते हैं:
Orgasm के बाद दिमाग prolactin रिलीज करता है, जो dopamine को रोकता है
जब दिमाग को dopamine की kick नहीं मिलती, तो regular ज़िंदगी से भी खुशी मिलने लगती है
Semen 78 दिनों के बाद body में वापस absorb हो जाता है, और ये body के लिए best nutrients में से एक है
Sexual enerfy को productive काम में लगाने से extra productivity मिलती है
तुम बिना orgasm के भी sex कर सकते हो, जो एक बेहतरीन experience होता है (इसे Karezza कहते हैं)। इसके लिए Kegel exercises से अपनी क्षमता बढ़ा सकते हो। Personal experience से बताऊं तो इस muscle को target करने का सबसे आसान तरीका है - पेशाब करते वक्त बीच में रोकना और फिर शुरू करना (पर ज्यादा मत करना, वरना अपनी अलग problem हो सकती हैं)। PMO trap से निकलने का एक फायदा ये भी है कि तुम sex के deep-connection और reproductive types को अलग-अलग experience कर सकते हो (और मेरे partners को भी ये पसंद आया!)।
31.6 Main सलाह से हटकर
ये नया section है, और थोड़ी झिझक के साथ लिखा जा रहा है; फिर भी, ये बात कहना जरूरी है।
कुछ लोगों को EasyPeasy use करते वक्त porn देखने की इच्छा इतनी कम हो जाती है कि वो आखिरी session भी नहीं कर पाते। इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन आखिरी session की ताकत को कम मत आंको। होश में रहकर browse करना और ये पक्का करना कि तुम्हें PMO कितना बेकार लगता है - ये बहुत ताकतवर हो सकता है। मेरा personal experience रहा कि ये बहुत उपयोगी था और मैं खुश था कि इससे पल्ला झाड़ लिया, सच में राहत महसूस हुई कि अब कभी ये नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, हर किसी का experience अलग हो सकता है।
अगर तुम पहले से ही काफी समय से इस trap से आजाद हो और अब बस brainwashing निकाल रहे हो, तो छोटे शैतान को जगाने की जरूरत नहीं है, ये सिर्फ परेशान करेगा। इसकी जगह आजादी का मजा लो!
31.7 इस कलंक को मिटाओ
Internet porn आजाद समाज के खतरों में से एक है, जो personal आजादी के समर्थकों की अच्छी भावनाओं का फायदा उठाता है। सभ्यता की बुनियाद - वो वजह जिससे इंसान इतना आगे बढ़ा है - वो है अपना knowledge और अनुभवों को share करना, न सिर्फ एक-दूसरे से बल्कि आने वाली generations से भी। जानवर भी अपने बच्चों को जिंदगी के खतरों से बचाते हैं।
Porn बनाने वाले ये सब अच्छी नीयत से नहीं कर रहे, ये नहीं सोच रहे कि वो इंसानियत की मदद कर रहे हैं, खासकर अब जब internet porn की लत पर इतनी studies हो रही हैं। शायद शुरू में लोगों को लगा कि porn intimacy के बारे में educate करता है, पर authorities जानती हैं कि ये गलत है। कोई भी tube site education का दावा नहीं करती। वो सिर्फ shock, नई-नई plots और escalating content का दावा करती हैं।
कितनी बड़ा पाखंड है: एक तरफ हमारा समाज school bullying और body shaming पर इतना चिल्लाता है। पर internet porn के सामने ये सब कुछ भी नहीं हैं। हर साल लत लगे लोगों की संख्या नई ऊंचाई छूती है, लोग अपनी सेहत, मर्दानगी, energy और समय बर्बाद करके pixel के बने screen के साथ quality समय बिता रहे हैं। ये रिश्तों का सबसे बड़ा दुश्मन है, और हर साल लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है क्योंकि वो इस चक्कर में फंस जाते हैं। Porn companies mainstream media में विज्ञापन नहीं देतीं - जरूरत ही नहीं है, हमारी biological तड़प हमें उनके भरे-पूरे कोठे तक ले जाती हैं, जहां वो local drug dealter की तरह free samples बांट रहे हैं। आजकल तो tube sites खुद content कम डालती हैं, ज्यादातर visitors को upload करने के लिए उकसाती हैं।
Porn कंपनियां इतनी चालाकी है कि under age users को रोकने के लिए 18+ warning दिखाती हैं, और कुछ तो इतनी भी मेहनत नहीं करतीं। Internet porn हर उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। उनका रवैया है “हमने खतरे की चेतावनी दे दी, अब तुम्हारी choice है।” क्या वो उम्र verify करने के लिए कोई steps लेती हैं? नहीं, क्योंकि इससे customers कम हो जाएंगे। और अगर age verification का कानून बन भी जाए, तो वो दूसरे देश में shift कर जाएंगी। या फिर किसी ‘elite’ को पैसे देकर articles लिखवा देंगी कि कैसे मनाही की वजह से अवैध videos और माफिया पैदा हुए। पर ये भूल जाते हैं कि मनाही हटने के बाद भी शराब से जुड़ी मौतें कम नहीं हुईं, और कानून माफिया को control नहीं कर पाया।
हम young लोगों को educate करके इससे अलग तरीके से निपट सकते हैं। अगर वो shopping करते वक्त cigarette और शराब से दूर रह सकते हैं, तो internet porn से भी रह सकते हैं। समाज में बदलाव दिख भी रहा है - ‘No Nut November’ और ‘Coomer’ memes mainstream हो रहे हैं। Users के पास choice नहीं है, बिल्कुल heroin के नशेड़ी की तरह। Users चाहकर नहीं फसते, उन्हें धीरे-धीरे trap में फंसाया जाता है। अगर उनके पास choice होती, तो कल सुबह सिर्फ नए teenagers ही users होते, जो सोचते हैं कि चाहें तो कभी भी छोड़ सकते हैं।
ये फर्जी standards क्यों? heroin के नशेड़ियों को अपराधी माना जाता है, फिर भी वो addict के रूप में register कर सकते हैं और methadone और अच्छा medical उपचार पा सकते हैं। जरा porn addict के रूप में register करके देखो - डॉक्टर के पास जाओगे तो या तो बोलेंगे: “इतना मत करो, control में रखो,” जो तुम जानते हो काम नहीं करेगा, या फिर तुम्हारी ‘depression’ की दवाई लिख देंगे। और तो और, कहेंगे जाओ real partner ढूंढो - seriously? उन्होंने कभी उन users के बारे में नहीं सुना जो partner के होते हुए भी छुप-छुपकर porn देखते हैं? कुछ लोग बस समझते ही नहीं।
डर से छुड़ाने वाली campaigns से users को छोड़ने में मदद नहीं मिलती, उल्टा और मुश्किल हो जाता है। इससे बस users डरते हैं, और डर के मारे और ज्यादा देखने लगते हैं। ये teenagers को भी लत से नहीं बचाती। Teenagers जानते हैं कि porn उनकी sex drive मार देता है, पर ये भी जानते हैं कि एक बार देखने से कुछ नहीं होगा। क्योंकि ये लत इतनी common है, देर-सवेर teenager - दोस्तों के pressure या उत्सुकता में - एक बार try कर ही लेते हैं। और क्योंकि free porn में सबसे गंदी clips होती हैं, वो फंस जाते हैं।
हम इस कलंक को क्यों चलने दे रहे हैं? सरकारें ठीक से campaigns क्यों नहीं चलातीं? हमें क्यों नहीं बताया जाता कि internet porn एक drug है, जहर है, ये relax नहीं करता, confidence नहीं देता, बल्कि nerves को तबाह कर देता है, और एक झलक से ही लत लग जाती है? वो age verification के लिए registered credit card क्यों नहीं मांग सकते, किसी third party के through? Aylo (MindGeek), जो कई बड़ी porn sites का मालिक है, सरकारों को अपना खुद का age verification system इस्तमाल करने के लिए बेवकूफ बना रहा है - उन्हें ऐसा मत करने दो! एच.जी. वेल्स की The Time Machine में future का एक seen है जहां एक आदमी नदी में गिर जाता है। उसके साथी किनारे पर जानवरों की तरह बैठे रहते हैं, उसकी मदद की गुहार को अनसुना करते हुए। कितना inhumane और disturbing है, बिल्कुल वैसा ही जैसा समाज porn के संकट को नजरअंदाज कर रहा है।
बदलाव की हवा चल रही है समाज में. जैसे गंगा का पानी पहले हिमालय में बूंद-बूंद टपकता है फिर धार बन जाता है, वैसे ही ये movement भी बढ़ रहा है और उम्मीद है कि ये किताब इसे बाढ़ में बदलने में मदद करेगी। तुम भी इस मैसेज को फैलाकर मदद कर सकते हो।
इसलिए, अगर तुम किसी को willpower से struggle करते देखो, या porn छोड़ने की कोशिश करते देखो, तो उन्हें EasyPeasy की तरफ guide करो। लेकिन असली काम है porn के बारे में समाज की सोच बदलना। Please ये आदत डालो कि जब भी online या real life में porn को normalize होते देखो, तो respect से लोगों को समझाओ और उन्हें free कराओ।
कभी-कभी negative reaction मिल सकता है, पर कई बार एक comment ही काफी होता है। जैसे कई लोग पहले कर चुके हैं, तुम्हें भी आजादी पाने वाले लोगों के thanks message मिलेंगे।
31.8 आखिरी चेतावनी
अब तुम बाकी की जिंदगी एक खुश non-user की तरह जी सकते हो। पर इसके लिए इन आसान instructions को follow करना जरूरी है:
अगला page अपने bookmarks में save कर लो और जितनी बार जरूरत हो देख लो।
अगर कभी किसी users से जलन हो तो याद रखो, वो तुमसे जल रहा होगा। तुम किसी चीज से वंचित नहीं हो रहे। वो हो रहा है।
याद रखो तुम्हें user बनकर मज़ा नहीं आता था। तभी तो छोड़ा। तुम्हें non-user बनकर मज़ा आता है।
याद रखो, “बस एक बार देखने” जैसा कुछ नहीं होती।
कभी अपने फैसले पे doubt मत करो कि तुम फिर कभी porn नहीं देखोगे। तुम जानते हो ये सही फैसला है।
अगर कोई दिक्कत आए तो internet porn के बारे में जानकार therapist ढूंढो और contact करो। ऐसी list online मिल जाएगी।